हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ की बैठक में समान नागरिक संहिता और हिंदू राष्ट्र की मांग
सहारनपुर, मई 12 -- सहारनपुर। हिन्दू राष्ट्र निर्माण संघ की बैठक मंगलवार को पंजाबी बाग स्थित जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दुष्यन्त राणा एडवोकेट और प्रदेश संगठन मंत्री पंडित सत्येन्द्र शर्मा ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को हिंदू जागरण का संकेत बताते हुए कहा कि देश का हिंदू समाज अब एकजुट हो रहा है। बैठक में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि जात-पात की राजनीति समाज को कमजोर कर रही है, इसलिए सभी सनातनियों को एक मंच पर आना चाहिए। जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और अन्य पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान किया। वहीं जिला संगठन मंत्री ठाकुर रविंद्र राणा ने मुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.