हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को मजबूत करने पर हुई चर्चा
गाजीपुर, जून 1 -- सैदपुर। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में सनातन समाज को संगठित करने और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस दौरान परिषद के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा पांडेय ने कहा कि मठ, मंदिर और आश्रमों का पुनरुद्धार कर उन्हें पुनः जीवंत किया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय सचिव ओपी कश्यप ने कहा कि सनातन परंपरा वसुधैव कुटुंबकम की भावना को आगे बढ़ाती है और सभी जीवों के प्रति करुणा सिखाती है। सभा में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी उठाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- भारत वर्ष सनातनियों का देश है: पूर्व न्यायमूर्ति जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि लोगों को तुलसी पौध, जनेऊ और गंगाजल देकर सनातन परंपराओं से जोड़ा जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.