हिंदू राव अस्पताल में 238 नर्सिंग पदों पर भर्ती की मांग
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन (एआईजीएनएफ) ने हिंदू राव अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों के 238 रिक्त पदों को नियमित सरकारी भर्ती प्रक्रिया के तहत तत्काल भरने की मांग की है। फेडरेशन के अनुसार, इस अस्पताल में करीब 980 बिस्तर हैं, जबकि 300 नर्सिंग पद स्वीकृत हैं। इनमें से केवल 62 पदों पर नर्सिंग कर्मी कार्यरत हैं। फेडरेशन ने कहा कि नर्सिंग कर्मियों की कमी से कार्यभार बढ़ने और मरीजों की देखभाल प्रभावित होने की आशंका है। फेडरेशन ने 122 नर्सिंग कर्मियों को सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (एसएनओ) पद पर पदोन्नति के बाद उनके अनुरूप कार्य आवंटन नहीं होने का मुद्दा भी उठाया और तत्काल तैनाती की मांग की। फेडरेशन ने अस्पताल की वास्तविक जरूरत के अनुसार नर्सिंग पदों के पुनरीक्षण की भी मांग की है। फेडरेशन ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.