हिंदू रक्षा दल के युवा जिलाध्यक्ष सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, जून 10 -- छपार हाईवे पर नानवेज ढाबे पर फ्लैक्स फाड़कर जलाने व तोड़फोड़ करने के आरोपी हिंदू रक्षा दल के युवा जिलाध्यक्ष सहित तीन आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।क्षेत्र के गांव सिसौना में हाईवे पर स्थित किंग चिकन कार्नर को आजाद चौधरी संचालन करता है। उसके बराबर में नरेश सैनी की कन्फेक्शनरी की दुकान है, जिस पर बदरी विशाल शुद्ध भोजनालय का बोर्ड लगा हुआ है। रविवार को हिंदू रक्षा दल के डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए फ्लैक्स फाड़कर जला दिए थे और ढाबे में भी तोड़फोड़ भी कर दी थी, जिसका वीडियो प्रसारित हो गया था। सोमवार देर शाम को पुलिस ने नरेश सैनी की तहरीर पर हिंदू रक्षा दल के युवा जिलाध्यक्ष हेमन्त शर्मा सहित डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.