सहारनपुर, अगस्त 8 -- देवबंद। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर 11 अगस्त को दारुल उलूम में गंगाजल चढ़ाने की चेतावनी दी है। जारी वीडियो में कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी हरिद्वार से गंगाजल लेकर दारुल उलूम पहुंचेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ललित शर्मा ने कहा कि उन्होंने पूर्व में सहारनपुर प्रशासन से दारुल उलूम में शिवालय होने का दावा कर जांच कराने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन स्तर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए अब संगठन के सदस्य दारुल उलूम पहुंचकर जल चढ़ाएंगे। यह भी पढ़ें- हिंदू रक्षा दल की 11 अगस्त को दारुल उलूम में जल चढ़ाने की चेतावनी कहा कि हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी हरिद्वार से गंगाजल लेकर सीधे देवबंद पहुंच कर दारुल उलूम में जल च...