हिंदू रक्षादल की टीम को पुलिस ने किया नजरबंद
बरेली, मई 22 -- बरसेर। सहारनपुर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जा रही हिंदू रक्षा दल की टीम को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया ने आह्वान किया था कि हिंदू रक्षा दल की समस्त टीमें सहारनपुर के देवबंद पहुंचे और अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है, उसको हटाने का काम करें। इसी को लेकर गुरुवार सुबह आशीष कठेरिया अपनी टीम सहित सिरौली से देवबंद निकलने वाले थे, तभी पुलिस पहुंच गई और उनके आवास पर ही नजरबंद कर लिया गया। फोटो01- सिरौली नगर में हिन्दू रक्षक दल पदाधिकारियों को पुलिस ने नजर बंद किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.