बरेली, मार्च 27 -- बरसेर। गुरुवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। जिलाध्यक्ष आशीष कठेरिया के नेतृत्व में गांव संग्रामपुर से बाइक रैली निकाली गई। जिला अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के पैतृक गांव गुलड़िया के गौरीशंकर धाम पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान आकाश राजपूत, भानु प्रताप,अमन ,अजय, सुभाष, अनमोल, जीतू, शिवम् आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...