अलीगढ़, अप्रैल 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हिंदू युव वाहिनी द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजू गौड़ ने कहा कि जिस प्रकार डॉ. भरत ने कोरोना काल में आईएमए के सचिव पद पर रहते हुए अपने संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर शहरवासियों की सेवा की, वह अत्यंत सराहनीय है। इसके अलावा नगर निगम परिसर में तीन माह तक टेलीमेडिसिन सेवा संचालित की गई और दीनदयाल अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए वर्चुअल ओपीडी चलाई गई, जिससे अनेक लोगों को समय पर परामर्श एवं उपचार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी वे शहरवासियों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण वार्ष्णेय, दिग्विजय सिंह, इशू भारद्वाज, ललित वर्मा, सुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.