वाराणसी, अप्रैल 19 -- पिंडरा (वाराणसी)। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां रामनगर गांव (अमौत) में भगवान परशुराम जयंती मनाई। उन्होंने भगवान परशुराम प्रतिमा के समक्ष 151 दीप जलाए। इससे पहले भगवा ध्वजयात्रा निकाली गई। इसका समापन हनुमान मंदिर प्रांगण में हुआ। निर्वतमान ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अंबरीष सिंह 'भोला' के नेतृत्व में भगवान परशुराम जयंती पूरे प्रदेश में मनाई गई। कार्यक्रम में शुभ नारायण सिंह (नीरज), सौरभ सिंह, रामकुमार पाल (सप्पू), संतोष मिश्रा, शुभम सिंह (बोनी), शिवलोक प्रसाद, मातल राम, विकास कुमार, प्रेमलता देवी, मंजू देवी, संगीता कुमारी, मुकेश राजभर, दिलीप कुमार, कार्तिक पटेल, मुंजय यादव रहे। यह भी पढ़ें- परशुराम शोभायात्रा यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर भभुआ में उमड़ी भीड़,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.