हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष के वाहन पर पथराव मामले में मुकदमा दर्ज
वाराणसी, मई 18 -- चोलापुर। भैठोली गांव के समीप हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष के वाहन पर शनिवार देर रात अज्ञात बाइक सवारों ने पथराव किया था। पुलिस ने अज्ञात सवार के द्वारा गाड़ी पर पत्थर फेंकने से शीशा टूटने का मुकदमा दर्ज किया है मिर्जापुर जिला के मझवां निवासी राजकुमार उपाध्याय शनिवार देर रात को भैठोली गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर से राजापुर स्थित एक पदाधिकारी बृजेश मिश्रा के घर जा रहे थे। बाबतपुर मोहाव मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प के समीप अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पत्थरबाजी कर गाड़ी का शीशा को तोड़ दिया था। प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.