कन्नौज, फरवरी 2 -- छिबरामऊ। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के पूर्व उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत तुलसीपुर के प्रधान प्रतिनिधि शिवप्रकाश यादव उर्फ घुर्रम एडवोकेट ने कहा कि सपा ने हमेशा एक जुटता की राह दिखाई है, जबकि भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम को हमेशा लड़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि विकास और आम आदमी की समस्याओ से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए सरकार कोई न कोई ऐसा सिगूफा छोड़ देती है, जिसमें आम आदमी उलझ जाता है। भाजपा सरकार में कभी आम आदमी की समस्याओं पर ध्यान दिया है। विकास जहां का तहां ठहरा हुआ है। इस बार जनता ने पूरी तरह परिवर्तन का मन बना लिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पुन: बहुमत की सरकार बनेगी। सपा सरकार बनने के बाद ही पूरे प्रदेश में चौमुखी विकास होगा और अमन-चैन कायम होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.