बिजनौर, सितम्बर 28 -- जमीयत उलमा-ए-हिंद जिला बिजनौर के उप महासचिव मुफ्ती नबील अहमद राशिदी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता समय की सबसे बड़ी जरूरत है। आपसी प्रेम और भाईचारे से ही समाज मजबूत होगा। प्रेस नोट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना ही देश की मजबूत पहचान है। हिंदू और मुस्लिम सदियों से मिल-जुलकर रहते आए हैं और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए सभी धर्मों और समुदायों का एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना और सामाजिक एकता को महत्व देना जरूरी है। यह भी पढ़ें- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यक्रम में आपसी भाईचारे पर जोर सभी जिम्मेदार नागरिकों को समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश फैलाना चाहिए।मुफ्ती नबील ने कहा कि युवाओं को नफर...