मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता परिषद ने छाता बाजार में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सामाजिक सौहार्द्र और भाईचारे की मिसाल पेश की गई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मूर्ति के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भगवान राम की तस्वीर पर मौजूद लोगों ने फूल-माला अर्पित किये। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी हुई और अबीर-गुलाल भी उड़ाये गए।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश देना था। इस अवसर पर संयोजक केपी पप्पू, अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, सचिव इरशाद अहमद, अब्दुल रहमान, सरफराज अहमद, जहांगीर, रियाज अहमद, मो. सुफियान, आदिल, अजीम, इकबाल, परवेज, शाहनवाज अहमद, दिलशाद अहमद, आरिफ उर्फ मन्नू, खुर्शीद आलम, जावेद हसन, खालिद परवेज उर्फ बॉब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.