वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 17 -- यूपी के अलीगढ़ में गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर हाईवे स्थित ओयो होटल में गुरुवार रात को उस समय हंगामा हो गया, जब एक मुस्लिम व्यक्ति ने गाजियाबाद की महिला को बेरहमी से पीटा। उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर फेंक दिया। आरोप है कि होटल संचालक व एक अन्य महिला भी कृत्य में शामिल थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने अचेत पड़ी महिला को बचाया और व्यक्ति की पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे फंसाया। 15 दिन पहले यहां लाया और होटल में बंधक बनाकर रखा। नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके मुस्लिम होने का पता चलने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने हैवानियत की हदें पार दीं। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी को हिरासत म...