पूर्णिया, जनवरी 20 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।आगामी हिंदू महा सम्मेलन को लेकर जलालगढ़ प्रखंड में तैयारियां जोरों पर हैं। सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड के तीन स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में मंगलवार को एकंबा पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पूर्णिया से आए सेवानिवृत्त आर्मी कर्मी संतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया। जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हिंदू महा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में हर पंथ और समाज के लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। इस दौरान बताया गया कि 15 जनवरी से 15 फरवरी तक हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.