मथुरा, मार्च 15 -- आगरा से शनिवार को मथुरा शाही ईदगाह पर तिरंगा फहराने के लिये आ रही अखिल भारत हिंदू महासभा की तिरंगा साइकिल यात्रा को रिफाइनरी पुलिस ने रोक लिया। वहां वार्ता कर उन्हें वापस करा दिया। अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय साइकिल यात्रा ताजमहल पर तिरंगा लहराने के बाद राष्ट्रगान कर मथुरा के लिए निकली थी। तिरंगा यात्रा मथुरा में जन्मभूमि और शाही ईदगाह पर तिरंगा फहराने की बात की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। इस यात्रा को रोकने के लिये थाना रिफाइनरी पुलिस ने यात्रा लेकर आ रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के सौरभ शर्मा, मीरा राठौर, मनीष पंडित, बबलू निषाद, नितेश भारद्वाज, हीरा देवी, सागर चौहान, आयुष तोमर को मथुरा पुलिस ने थाने में वार्ता के लिए रोक लिया। इसके बाद प्रशिक्षु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.