गंगापार, सितम्बर 10 -- मांडा के सराय कला गांव निवासी अरविंद सिंह बिसेन को विश्व हिन्दू महासंघ के मीडिया प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। इस मनोनयन पर तमाम लोगों ने उनको बधाई दी है। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष शिव विलाश शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह पटेल ने अरविंद सिंह बिसेन को यह जानकारी सौंपी। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। अरविंद सिंह बिसेन के इस मनोनयन पर तमाम लोगों ने उनको बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...