गोंडा, फरवरी 6 -- धानेपुर, संवाददाता। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार नगर पंचायत धानेपुर प्राचीन काली मंदिर परिसर में विश्व हिंदू महासंघ की ओर से समरसता भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ ही महिलाओं की सहभागिता रही है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा (कौशिक) रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर चौधरी विजय सिंह एवं सुनीता तिवारी (मातृ शक्ति, बलरामपुर) शामिल रहीं। मुख्य वक्ता राकेश दूबे ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता और सनातन संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करना है। इसमें सभी सनातनियों को महती भूमिका निभाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी कृष्ण मुरारी दूबे उर्फ गल्ले महाराज, जिला अध्यक्ष मातृ शक्ति ममता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.