जमशेदपुर, जुलाई 14 -- हिंदू पीठ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में पीठ परिसर में हुई। बैठक में संगठन का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से अरुण सिंह को अध्यक्ष, दिलजय बोस को महासचिव और किशोर गोलछा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अरुण सिंह ने कहा कि हिंदू पीठ शहर में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करता रहेगा। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को हर साल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, क्योंकि इसी दिन पीठ परिसर में गणपति स्थापना हुई थी। साथ ही हर वर्ष तीन दिवसीय गणपति उत्सव, दुर्गा पूजा, रामनवमी और छठ पर्व पर सेवा शिविर लगाया जाएगा। 12 जनवरी को युवा दिवस भी मनाया जाएगा। नई कमेटी में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अधिकारी जगन्नाथ शाही मुख्य संरक्षक होंगे। वहीं, झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.