गाजीपुर, मार्च 30 -- जमानियां। जनपद स्तरीय 34वें वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय रोवर-रेंजर समागम 2026 में हिंदू पीजी कालेज की रेंजर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। टीम प्रभारी डॉ. अमित कुमार और डॉ. उर्वशी दत्ता को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने बधाई दी। कहा कि यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन का सुंदर परिणाम है। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. कंचन कुमार राय, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, विजय पांडेय, आदिल खान, अरमान अली, आशीष मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.