हिंदू नेताओं की हत्याओं और गोतस्करी के विरोध में प्रदर्शन
शामली, मार्च 28 -- चौसाना। ऊन तहसील में हिंदू नेताओं की हत्याओं और गोतस्करी के मुद्दों को लेकर शनिवार को शिवसेना ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में शिवसेना ने देश भर में हिंदू नेताओं की बढ़ती हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। संगठन ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के कारण समाज के एक वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। साथ ही, विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा कथित सख्ती से आक्रोश बढ़ने की बात भी कही गई। गोकशी और गोतस्करी के मुद्दे पर शिवसेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में यह अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर जारी है। संगठन ने आरोप लगाया कि तस्कर संगठित तरीके से इस धंधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.