चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर। हिंदू नववर्ष पर आयोजित होने वाली भव्य हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर हिंदू जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की कमिटी का गठन किया गया तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शोभा यात्रा 19 मार्च को पोटका शिव मंदिर से शुभारंभ होगा,जबकि समापन सोनुवा बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास किया जाएगा। वहीं शोभा यात्रा सफल बनाने के लिए समित का गठन किया गया जिसमें नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, डॉ विजय सिंह गागराई,सुरेश साव,राजू प्रसाद कसेरा, मालती गिलुवा, विमला प्रसाद और गोरखनाथ बोदरा को शामिल किया गया। वहीं व्यवस्थापक समिति में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.