पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सरस्वती विद्या मंदिर राजहाट बनमनखी में हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 का उत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को भारतीय संस्कृति सभ्यता की कई महत्वपूर्ण जानकारी देकर आवश्यक मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धीरेंद्र मलाकार ने छात्रों को संबोधित करते हुए इस हिन्दू नव वर्ष पर विस्तारपूर्वक जानकारी देकर आवश्यक मार्गदर्शन किया। पावन पर्व सृष्टि की रचना, भारतीय संस्कृति की महानता और पवित्र नवरात्रि के आरंभ का प्रतीक है। सनातन संस्कृति के अनुसार, यह समय नए संकल्प लेने, अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर उनमें सुधार करने और सकारात्मकता के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देता है। नव वर्ष के स्वागत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य जागरूकता रैली निकाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.