हजारीबाग, मार्च 19 -- बरही प्रतिनिधि। हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत वर्ष प्रतिपदा पर एकल अभियान ने शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल एके पैलेस से हुई। मां भवानी और भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में एकल अभियान के आचार्या, अंचल संच समिति के पदाधिकारी एवं एकल विद्यालय से जुड़े बच्चे, भामाशाह विद्यालय के आचार्य शामिल थे। गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण किया गया। शोभा यात्रा का नेतृत्व हजारीबाग अंचल के अध्यक्ष भरत यादव, अंचल सचिव कृष्णा प्रजापति, राज कुमार यादव, श्रीहरि सत्संग समिति के अध्यक्ष बिपिन बिहारी पांडेय, सचिव कृष्णा गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ सुनील दत्त,अंचल जागरण प्रमुख प्रो हीरामन साव, मिथलेश श्रीवास्तव , सुनील राणा एवं कमल शंकर पंडित ने किया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.