सहारनपुर, मार्च 20 -- देवबंद। भारतीय हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष में हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ द्वारा मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ उपरांत सनातन प्रेमियों को हिंदू नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी गई। हवन यज्ञ में बड़ी संख्या में आहूति देते हुए भारत समेत विश्व भर में शांति स्थापना और भारत के जल्द हिंदू राष्ट्र बनने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। हवन के बाद कार्यकर्ताओं ने मां बाला सुंदरी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एड. दुष्यंत राणा, संगठन मंत्री पंडित सतेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय समेत कार्यकर्ताओं ने मिठाई और फलों का वितरण किया। हवन यज्ञ में जिला उपाध्यक्ष ठा. राकेश सिंह, अंबुज शर्मा, जिला महामंत्री पारथ राणा, रुद्रा ...