पूर्णिया, मार्च 21 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद गढ़ परिसर में दो दिवसीय संतमत सत्संग सनातन समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं सत्संग प्रेमियों ने भाग लेकर संतों के प्रवचनों का श्रवण किया। समागम में भागलपुर कुप्पाघाट से स्वामी निर्मलानंद जी महाराज, सिकलीगढ़ धरहारा आश्रम से स्वामी अनमोल बाबा, जय कुमार बाबा, मोहन बाबा तथा रांची से संतमत प्रमुख वीरेंद्र विमल जी पहुंचे थे। संतों ने अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक किया। स्वामी निर्मलानंद जी महाराज ने कहा कि हिंदू नव वर्ष कोई साधारण दिन नहीं है, बल्कि यह सृष्टि के सृजन, भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और विक्रम संवत की शुरुआत से जुड़ा ऐतिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.