मुरादाबाद, मार्च 19 -- हिंदू नव वर्ष के मौके पर शिवसेनिकों ने गुरुवार को प्रथम नवरात्रि के प्रारंभ में तिलक लगाकर कलावा बांधकर सनातन धर्म का प्रचार किया। वहीं नगरवासियों को हिंदू नव वर्ष की बधाई दी। सर्वप्रथम मां भवानी जी का जयकारा लगाते हुए नगर में घूमकर नगर वासियों को तिलक लगाकर कलावा बांधकर हिंदू नव वर्ष की बधाई दी गई। भगवा झंडा दुकानों पर लगाए गए। शिवसेना द्वारा सनातन धर्म को आगे बढ़ते हुए 25 मार्च को शिवसेना बिलारी द्वारा मां भवानी जी का नवदुर्गों में व्रत खुलवाने का कार्यक्रम बिलारी के प्राचीन मंदिर पोड़ा खेड़ा पर किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना, सुशील शर्मा, हरी बाबू, विनोद यादव, दिनेश आजाद ,भूरा भाई, कुश सक्सेना, अमन गुरुजी, मयूर गुप्ता, गौतम, अभिषेक शर्मा, संजय गुप्ता, विशाल गुप्ता, ...