रुडकी, मार्च 22 -- हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में जनपदीय ब्राह्मण सभा रुड़की की ओर से रविवार को भगवान परशुराम घाट पर भव्य हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। कार्यक्रम में संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर ही समाज में एकता, धर्म और नैतिक मूल्यों की स्थापना संभव है। नगर अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से राष्ट्र निर्माण और संस्कारों के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। वहीं महामंत्री सचिन पंडित ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.