हिंदू नव वर्ष पर घोषित हो राष्ट्रीय अवकाश, PM नरेंद्र मोदी को किसने लिखा पत्र
नई दिल्ली, मार्च 19 -- हिंदू नव वर्ष यानी विक्रमी संवत के प्रथम दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिए। ऐसी मांग हिंदू श्री फाउंडेशन की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी से की गई है। उनका कहना है कि इस दिन सरकारी छुट्टी तय की जाए। पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा गया है कि यह तिथि भारतीय संस्कृति, विरासत और इतिहास के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे हिंदू नव वर्ष घोषित किया जाए। फाउंडेशन ने पीएम मोदी से अपील की है कि आपके नेतृत्व वाली सरकार से ही ऐसे फैसले की उम्मीद नागरिकों की ओर से की जा सकती है। फाउंडेशन ने लिखा कि यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय पद्धति के कैलेंडर का प्रतीक है। यह भारत की सांस्कृतिक निरंतरता का प्रतीक है। विक्रम संवत ने सदियों से भारतीय जीवन मूल्यों, पद्धतियों, परंपराओं और त्योहरों को एक आधार प्रदान किया है। हिंदू न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.