बांका, मार्च 20 -- बांका, एक संवाददाता। गुरुवार को शहर के पंडित वासुदेव टेक नारायण झा सरस्वती शिशु मंदिर, करहरिया में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के भैया-बहनों ने श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी तथा घोषदल के साथ पथ संचलन निकालकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को हिंदू नव वर्ष के महत्व और भारतीय परंपराओं के बारे में जागरूक किया गया। नगर में निकले इस पथ संचलन को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी और श्रद्धालुओं ने झांकी का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाठक तथा आचार्य बंधु-भगिनियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन कक्षा अष्टम के छात्र आयुष ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विक्रमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.