रुडकी, फरवरी 24 -- रुड़की। सिविल लाइन के श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में सनातन धर्म रक्षिणी सभा की बैठक में आगामी हिंदू नव वर्ष की त्योहार तालिका को अंतिम रूप दिया गया। सभा के आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि तालिका समाज को भ्रममुक्त और सही मुहूर्त में पर्व मनाने में मदद करेगी। आचार्य रजनीश शास्त्री और आचार्य राजकुमार कौशिक ने गणना की शुद्धता और धर्मीय मर्यादा पर प्रकाश डाला। सभा प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप ने तालिका को आमजन तक पहुंचाने का महत्व बताया। बैठक में पंडित राम गोपाल, पंडित बबलू शर्मा, पंडित वैभव शर्मा, पंडित हरि नारायण, आचार्य रोहित शर्मा और आचार्य सचिन शर्मा सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...