हिंदू नववर्ष यात्रा को लेकर नगर सज्जा जारी, डिमना से आम बागान साकची की यात्रा संध्या 3 बजे कल
जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। हिंदू नववर्ष यात्रा के अवसर पर शहर में नगर सज्जा का कार्य प्रारंभ है। हिंदू नववर्ष यात्रा के युवा सदस्यों द्वारा एमजीएम मैदान से डिमना चौक होते हुए डिमना रोड में सुमन होटल तक पूरे मार्ग में भगवा ध्वज से जमशेदपुर नगर को सजाया जा रहा है। साथ ही नगर सज्जा का कार्य नववर्ष यात्रा समिति के द्वारा लगातार जारी है। कल यह सजावट सुमन होटल से हीरा होटल होते हुए मानगो चौक से लेकर मानगो पुल तक पूरे मार्ग में भगवा लड़ी एवं भगवा ध्वज से कर दी जाएगी। इससे पूरा क्षेत्र भगवामय होने लगा है।हिंदू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि 11 मार्च को ध्वज पूजन कार्यक्रम के उपरांत नगर सज्जा का कार्य प्रारंभ किया गया, ताकि हिंदू नववर्ष यात्रा की पूर्व संध्या तक शहर भव्य एवं आकर्षक रूप में दिखाई दे। शहर के विभिन्न मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.