बरेली, मार्च 20 -- आंवला। वर्ष प्रतिपदा तथा हिन्दू नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। आरएसएस के संस्थापक डा केशव राव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन पर उन्हे आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया। इसमें जिला कार्यवाह अभिमन्यु सिंह ने कहा कि आद्य सरसंघचालक प्रणाम को संघ में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। उन्होनें बताया कि आज के दिन ही मत्स्य अवतार हुआ और सृष्टि का उदय हुआ, विक्रमी संवत का प्रारम्भ भी रहा है। उन्होनें नव निर्मित संघ कार्यालय पर धर्म पताका भी फहराई। अध्यक्षता डा सुरेश सिंह ने की तथा संचालन आशुतोष अग्रवाल ने किया। नगर के ज्ञानदीप इंटर कालेज में नवसंवत्सर पर आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में...