हिंदू नववर्ष पर संस्कृति व नवरात्र का महत्व बताया
सहारनपुर, मार्च 25 -- पुवांरका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गांव मेहरवानी में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चैत्र नवरात्र और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिला कार्यवाहक रामकिशन ने कहा कि हिंदू नववर्ष प्रकृति में नवीनता का संदेश देता है। उन्होंने चैत्र नवरात्र के धार्मिक महत्व और भारतीय संस्कृति की "सर्वे भवंतु सुखिन:" व "वसुधैव कुटुंबकम" की भावना को आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने बच्चों और युवाओं से सनातन संस्कृति, परंपराओं और इतिहास को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित ने की, जबकि संचालन खंड कार्यवाहक अजय ने किया। इस दौरान धर्म जागरण सह संयोजक रजत, मंडल कार्यवाहक वैभव, दिव्यांक, डॉ. अरचस्वी, विजय, देशपाल, पुनीत व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.