प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अर्पित खंडेलवाल के नेतृत्व में हिंदू नव वर्ष पर पदयात्रा गुरुवार को निकाली गई। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने वंदे मातरम् एवं नववर्ष की नारे के साथ लोगों को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा आने वाली नई पीढ़ी को बताया जा रहा है कि हमारा नया वर्ष जनवरी से नहीं वासंतिक नवरात्र से शुरू होता है। अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक ओमप्रकाश मौजूद रहे। इस मौके पर अनिल गोयल, श्रवण मखीजा महामंत्री, मनोज केसरवानी कोषाध्यक्ष, जसबीर सिंह प्रिंस उपाध्यक्ष, नगर महामंत्री बृजेश केसरवानी, जवाहरलाल उमरवैश्य राजेश केसरवानी, राहुल खत्री, अभय केसरवानी, मनीष गुप्ता, दीपक सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.