बदायूं, मार्च 20 -- बदायूं, संवाददता। शहर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों में भारी उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन और भव्य स्वागत किया। पथ संचलन का शुभारंभ गांधी ग्राउंड स्थित रामलीला मंच पर शस्त्र पूजन और आद्य सरसंघचालक प्रणाम के साथ हुआ। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला प्रचारक भरत लाल ने कहा कि डॉक्टर साहब ने जिस संगठन की नींव रखी थी, आज वह समाज के हर वर्ग में राष्ट्रभक्ति का भाव जगा रहा है। कार्यक्रम की गरिमा को बनाए रखने के लिए विभाग और नगर स्तर पर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। संचलन नगर के राम द्वार, लावेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.