धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद। भारत विकास परिषद् धनबाद मुख्य शाखा की ओर से हिन्दू नववर्ष पर गुरुवार को अमृत महोत्सव पार्क जगजीवन नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद भारत माता की आरती एवं राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ। मौके पर राजेश अग्रवाल, पवित्र तुलस्यान, योगेन्द्र तुलस्यान, दीपक गुप्ता, एमके सिंह, परेश ठक्कर, अजय प्रसाद, पंकज सिंह, संजय जैन, सोमनाथ पुर्थी सहित करीब 150 लोग और शाखा सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...