हिंदू नववर्ष पर गीत गजलों से सराबोर हुआ रामनरेश सभागार
सुल्तानपुर, मार्च 19 -- सुलतानपुर। हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय स्थित पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में भारतीय नववर्ष समिति की तरफ से 14 वां कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पंडित रामनरेश सभागार गीत, गजलों और हास्य के व्यंग से सराबोर हुआ। कवियों की मधुर प्रस्तुति ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से कवियों ने प्रतिभाग किया और अपने शेरो शायरी से सभी को सराबोर करने का कार्य किया। शायरों की रचनाओं का बयां श्रोताओं की तालियां कर रहीं थी। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अयोध्या से आए कवि जमुना पांडेय ने किया। वहीं संचालन बाराबंकी से पधारे राम किशोर त्रिपाठी ने करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जबलपुर से आई कवियत्री मणिका दूबे ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन की शुरूआत की। इसके बाद एक एक करके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.