अमरोहा, मार्च 29 -- हसनपुर, संवादादाता। नगर में हिंदू नववर्ष के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन जुलूस निकाला। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ समेत कई संगठनों ने जगह- जगह स्वयं सेवकों का स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। पथ संचलन से एकता का संदेश दिया। पथ संचलन का शुभारंभ नगर की अग्रवाल धर्मशाला, शिवाला मंदिर, ग्रीन सिटी पार्क और ब्लाक कॉलोनी से शुरू हुआ। चारों दिशाओं से स्वयंसेवक कदमताल करते हुए आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए। यहां राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष शोभित शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। नंदन त्यागी, नितिन शर्मा, मुकुल, प्रियांशु, विशाल शर्मा, अतुल शर्मा व लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके पश्चात चार टोलियां सामूहिक रूप से अमरोहा अड्डा और सरकारी अस्पताल होते हुए सरस्वती शिशु मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.