बलिया, मार्च 20 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। हिंदू नववर्ष पर गुरुवार को देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम स्थानीय गांधी पार्क से प्रारंभ होकर पूरे नगर का परिभ्रमण किया। इस दौरान गांधी पार्क में आयोजित वर्ष प्रतिपदा उत्सव को संबोधित करते हुएमुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के शारीरिक शिक्षण प्रमुख तुलसी राम ने कहा कि नव संवत्सर भारत की पुरातन भारतीय संस्कृति है और प्रत्येक हिंदू घरों में इस अवसर पर पूजा पाठ शुरू हो जाता है। पूरे प्रकृति में परिवर्तन दिखने लगता है। पेड़ पौधे हर जगह नई कपोल फूटने लगती हैं। उन्होंने कहा कि चैत्र सुदी एकम नववर्ष पर पीड़ितों दलितों वंचितों का मार्गदर्शन करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महर्षि गौतम, आध्यात्मिक पुरुष भगवान झूलेलाल और धार्मिक आंदोलन चलाने वाले आर्य समाज की नींव आज ही के दिन रखी गई थी।...