विकासनगर, मार्च 19 -- हिंदू नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को बारिश के बीच विकासनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से पथ संचलन निकाला गया। मुख्य बाजार से निकले संचलन का स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य वक्ता सह प्रांत शारीरिक प्रमुख आशीष ओबरॉय ने स्वयंसेवकों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में उस समय हुई, जब देश पराधीन था। संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने देश के गौरव और स्वाभिमान को जागृत करने के उद्देश्य से संघ की नींव रखी। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज को संगठित करना और व्यक्तित्व निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि संघ की शाखाओं के माध्यम से बौद्धिक और शारीरिक दोनों प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे बचपन से ही संस्कार और जिम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.