नई दिल्ली, फरवरी 9 -- हिंदू संस्कृति में नया साल ग्रेगोरियन कैलेंडर के 1 जनवरी से नहीं, बल्कि वैदिक पंचांग के अनुसार शुरू होता है। यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है। वर्ष 2026 में हिंदू नववर्ष 19 मार्च 2026, दिन - गुरुवार को शुरू होगा। इस दिन से विक्रम संवत 2083 का प्रारंभ होगा। इस दिन बृहस्पति और मंगल का विशेष संयोग रहेगा, जो समाज, व्यापार, शिक्षा और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं हिंदू नववर्ष की तिथि, महत्व और इससे जुड़े नियमों के बारे में।हिंदू नववर्ष 2026 की सही तिथि और समय वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 को सुबह 6:45 बजे से शुरू होगी। यह तिथि 20 मार्च को सुबह तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर हिंदू नववर्ष 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य मी...