लातेहार, मार्च 22 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सकल हिंदू समाज आयोजक समिति, लातेहार के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय पुराना पुलिस लाइन प्रांगण में भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक समिति के अध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव ने की। सम्मेलन का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रांत संयोजक सच्चिदानंद मिश्रा एवं पलामू विभाग संघ चालक जानकी नंदन राणा उपस्थित रहे। सम्मेलन से पूर्व स्थानीय बाजारटांड़ से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। शोभा यात्रा बाजे-गाजे के साथ शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए धर्मपुर होते हुए पुलिस लाइन प्रांगण पहुंची, जहां सम्मेलन आयोजित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.