मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को हिंदू जागरण समिति गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं ने निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। समिति के प्रतिनिधि अमित कुमार वर्मा ने बताया कि मऊ जनपद में निजी विद्यालय हर वर्ष बिना किसी ठोस कारण के पाठ्यक्रम और पुस्तकों में बदलाव करते हैं। इससे अभिभावकों को हर साल नई किताबें खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र, जो समाज के निर्माण का आधार है, उसे व्यवसाय का माध्यम बना दिया गया है।हिंदू जागरण समिति ने प्रशासन से मांग की है कि निजी विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। समिति ने फीस और पाठ्यक्रम को लेकर स्पष्ट नियम लागू करने की भी अपील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.