मऊ, अप्रैल 22 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर रानीपुर विकासखंड के गोकुलपुरा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज और रैंप के निर्माण की मांग को लेकर आवाज उठाई। इस संबंध में एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग किया। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के समय उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय लोगों को यह आश्वासन दिया गया था की गोकुलपुरा के पास इंटरचेंज की सुविधा प्रदान की जाएगी। ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके, लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- हिंदू जा...