चाईबासा, मार्च 20 -- चाईबासा। हिंदू जागरण मंच एवं वीरांगना वाहिनी की ओर से गुरुवार को नव वर्ष शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सुभाष चौक टुंगरी से प्रारंभ हुई, जो पोस्ट ऑफिस चौक, बिरसा चौक, शनि मंदिर, बाल मंडली के बाद पुनः पोस्ट ऑफिस चौक, मधुबाजार, शहीद पार्क, सदर थाना थाना होते हुए श्री हरि बोल दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां 21 फीट की दुर्गा माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, हिंदू संगठनो के सदस्य, पदाधिकारी, महिलाएं एवं बच्चे मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.