हिंदू जागरण मंच ने संगठन विस्तार और सदस्यता पर दिया जोर
सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के आवास पर हिंदू जागरण मंच की बैठक में संगठन की मासिक समीक्षा और विस्तार पर मंथन हुआ। पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने हिंदू गौरव दिवस की महत्ता बताते हुए सनातन धर्म और धर्मग्रंथों को लेकर कथित भ्रामक प्रचार के प्रतिकार के लिए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। प्रांत मंत्री शिवम् जोगी, रामदीप बंसल, मनोज तिवारी, डॉ. प्रवीण राणा, डॉ. सतबीर सिंह पुंडीर, डॉ. ब्रिजेश, महंत सुंदर दास, बिजेंद्र सिंह, सोनी कुमार और अभिषेक कश्यप मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: राधारमण सत्संग समिति के संयोजक को किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.