बलिया, मार्च 17 -- बलिया। हिंदू जागरण मंच की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को हुआ। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विजय प्रताप आर्य के निर्देश पर अक्षय तिवारी को जिलाध्यक्ष, धीरज पांडेय को महामंत्री, पुनीत, सुनील और दिनेश को उपाध्यक्ष, पंकज और नितेश को मंत्री, सनजेश को जिला निधि प्रमुख, निखिल को सह निधि प्रमुख, आदित्यनाथ को जिला विधि प्रमुख, रविशंकर को संपर्क प्रमुख एवं राहुल तिवारी को सभा प्रभारी मनोनीत किया गया। मंच के सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...