काशीपुर, फरवरी 17 -- जसपुर, संवाददाता। ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक मैरिज हॉल में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल साध्वी प्राची ने हिंदुओं को जनसंख्या बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंदू घट गया तो देश से कट जाएगा। साध्वी ने संघ की जमकर तारीफ कर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की भी तारीफ की। साध्वी प्राची ने दावा किया कि संघ नहीं होता तो हिंदुस्तान नहीं होता। संघ की वजह से ही हिंदू सुरक्षित हाथों में हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा के अनुषांगिक संगठनों में अपने बच्चों को भेजने की अपील की। साध्वी प्राची ने कहा कि कांग्रेस के हम दो हमारे दो के नारे में हिंदू चल रहे है जबकि दूसरे तबके के लोग आबादी बढ़ा रहे हैं। उन्हें सरकार की ओर से खाना, पढ़ाई, राशन, मेडिकल निशुल्क है। इसलिए वह जनसंख्या बढ़ाने पर लगे ह...