हिंदू कॉलोनी में गुलदार का हमला, बछड़े को बनाया शिकार
बिजनौर, अप्रैल 15 -- कोतवाली देहात। कस्बे की हिंदू कॉलोनी में सोमवार रात गुलदार के हमले से एक बछड़े की मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है और रात के समय बाहर निकलने से लोग कतरा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हिंदू कॉलोनी निवासी इंदर सिंह के घर के बाहर बछड़ा बंधा हुआ था। देर रात गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे मार डाला। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच की। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।गुलदार की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने बढ़ापुर रोड पर पिंजरा भी लगाया है, ताकि उसे पकड़कर सुरक्षित स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.